जिंदगी एक किराये का घर है PDF हिन्दी
Download PDF of Zindgai Ek Kiraye Ka Ghar Hai Bhajan Hindi
Misc ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
जिंदगी एक किराये का घर है हिन्दी Lyrics
|| जिंदगी एक किराये का घर है ||
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा
मौत जब तुझको आवाज देगी,
घर से बाहर निकलना पड़ेगा ॥
मौत का बजा जिस दिन डंका
फूँक दी तब पल में सोने की लंका
कर गयी मौत रावण का बांका
वैसे तुझको भी जलना पड़ेगा ॥
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा ॥
रात के बाद होगा सवेरा
देखना हो अगर दिन सुनहरा
पाँव फूलों पे रखने से पहले
तुझको काँटों पे चलना पड़ेगा ॥
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा ॥
ये जवानी है दो दिन का सपना,
ढूँढ ले तू जल्द राम अपना
ये जवानी अगर ढल गयी तो,
उमर भर हाथ मलना पड़ेगा ॥
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा ॥
ये तसवुर ये जोशो-जवानी
चंद लम्हों की है यह कहानी
ये दिया शाम तक देख लेना
चढ़ते सूरज को ढलना पड़ेगा ॥
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा ॥
जिंदगी एक किराये का घर है,
एक न एक दिन बदलना पड़ेगा
मौत जब तुझको आवाज देगी,
घर से बाहर निकलना पड़ेगा ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowजिंदगी एक किराये का घर है
READ
जिंदगी एक किराये का घर है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
