बारिशों की छम छम में – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Barisho Ki Cham Cham Mai Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
बारिशों की छम छम में – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| बारिशों की छम छम में – भजन ||
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ।
बिजली कड़क रही है, हम थम के आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ॥
कोई बूढी माँ के संग आया, कोई तनहा हुआ तैयार ।
कोई आया भक्तो की टोली में, कोई पूरा परिवार ।
सबकी आँखे देख रही, कब पहुंचे तेरे द्वार ।
छोटे छोटे बच्चो को, संग लेकर आए है ॥
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ॥
काली घनघोर घटाओ से, जम जम कर बरसे पानी ।
आगे बढ़ते ही जाना है, भक्तो ने यही है ठानी ।
सबकी आस यही है, के मिल जाए तेरा प्यार ।
भीगी भीगी पलकों पर, सपने सजाए है ॥
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ॥
तेरे ऊँचे भवन पे माँ अम्बे, रहते है लगे मेले ।
मीठा फल वो ही पाते है, जो तकलीफे झेले ।
दुःख पाकर ही सुख मिलता है, भक्ति का ये सार ।
मैया तेरे दरश के, दिवाने आए है ॥
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ॥
रिम झिम ये बरस रहा पानी, अमृत के लगे समान ।
इस अमृत में भीगे पापी, तो बन जाए इंसान ।
कर दे मैया रानी कर दे, हमपे भी उपकार ।
हमने भी जयकारे, जम जम के लगाए है ॥
बारिशों की छम छम में, तेरे दर पे आए है ।
मेहरावाली मेहरा कर दे, झोलियाँ सबकी भर दे ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowबारिशों की छम छम में – नवरात्रि माता के भजन

READ
बारिशों की छम छम में – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS