चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – नवरात्रि माता के भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Chalo Bulawa Aaya Hai Mata Ne Bulaya Hai Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – नवरात्रि माता के भजन हिन्दी Lyrics
|| चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – भजन ||
॥ दोहा ॥
माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं ।
माता जिनका नाम पुकारे, किस्मत वाले होतें हैं।
॥ भजन ॥
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने, दरबार लगाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का ।
मस्त हवाओं का एक झोखा, यह संदेशा लाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
॥ जय माता दी॥ जय माता दी ॥
जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो, अपने पांव के छाले को ।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
॥ जय माता दी॥ जय माता दी ॥
वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं ।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
जय माता दी॥ जय माता दी ॥
मैं भी तो एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने ।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने ।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – 2
प्रेम से बोलो, जय माता दी ॥
ओ सारे बोलो, जय माता दी ॥
वैष्णो रानी, जय माता दी ॥
अम्बे कल्याणी, जय माता दी ॥
माँ भोली भाली, जय माता दी ॥
माँ शेरों वाली, जय माता दी ॥
झोली भर देती, जय माता दी ॥
संकट हर लेती, जय माता दी ॥
ओ जय माता दी, जय माता दी ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowचलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – नवरात्रि माता के भजन

READ
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है – नवरात्रि माता के भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
