चंद्रघंटा माता व्रत कथा पूजा विधि PDF हिन्दी
Download PDF of Chandraghanta Mata Katha Pooja Vidhi
Durga Ji ✦ Vrat Katha (व्रत कथा संग्रह) ✦ हिन्दी
चंद्रघंटा माता व्रत कथा पूजा विधि हिन्दी Lyrics
चंद्रघंटा माता नवदुर्गा का तीसरा स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्र के तीसरे दिन की जाती है। माता के मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की स्वर्णिम घंटी विराजमान है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनका रूप अति दिव्य और तेजस्वी है, जो साधक को अद्भुत शक्ति और साहस प्रदान करता है। चंद्रघंटा माता की पूजा से भय, रोग और शत्रुओं का नाश होता है तथा जीवन में शांति और समृद्धि आती है। साधक को नवरात्र में स्वच्छता और शुद्धता का पालन कर पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। माता की कृपा से साधक निर्भय और आत्मविश्वासी बनता है।
|| चंद्रघंटा माता व्रत कथा (Chandraghanta Mata Katha PDF) ||
पुराणों में जिस कथा का जिक्र है उसके मुताबिक देव लोक में जब असुरों का आतंक अधिक बढ़ गया तब देवी दुर्गा ने मां चंद्रघंटा का अवतार लिया। उस वक्त महिषासुर असुरों का स्वामी था। ये दुत्कारी महिष देवराज इंद्र का सिंहासन पाना चाहता था। स्वर्गलोक पर राज करने की अपनी इच्छा को साकार करने हेतु वो तमाम तरीके अपनाता था।
जब देवगणों को उसकी ये इच्छा ज्ञात हुई तो वो चिंतित होकर त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास पहुंचे। देवताओं के मुख से महिषासुर के अत्याचार को जानने के बाद तीनों अत्यंत क्रोधित हुए।
उसी वक्त उनके मुख से उत्पन्न ऊर्जा से देवी का अवतरण हुआ। इन देवी को भगवान विष्णु ने चक्र प्रदान किया। वहीं शिव जी ने अपना त्रिशूल तो ब्रह्मा ने अपना कमंडल दिया। इस प्रकार सभी देवताओं ने देवी को कुछ-न-कुछ भेंट किया।
सबसे आज्ञा पाकर देवी चंद्रघंटा महिषासुर के पास गई। माता का विशालकाय स्वरूप देखकर दैत्य महिषासुर इस बात को भांप चुका था कि अब उसका अंत निश्चित है। बावजूद इसके, असुरों ने मां चंद्रघंटा पर हमला करना शुरू कर दिया। भयंकर युद्ध में महिषासुर काल के ग्रास में समा गया और देवी ने सभी देवताओं की रक्षा की।
|| चंद्रघंटा पूजा विधि ||
- सबसे पहले नहा-धोकर पूजा घर साफ कर लें। देवी की स्थापित मूर्ति को गंगाजलन या फिर केसर और केवड़ा से स्नान कराएं।
- इसके उपरांत देवी को सुनहरे रंग के वस्त्र धारण कराएं।
- तदोपरांत, देवी मां को कमल और पीले गुलाब की माला अर्पित करें।
- फिर मिठाई, पंचामृत और मिश्री का भोग लगाएं।
- जो लोग दुर्गा पाठ करते हैं, वो चालीसा, स्तुति अथवा सप्तशती का पाठ करें।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowचंद्रघंटा माता व्रत कथा पूजा विधि

READ
चंद्रघंटा माता व्रत कथा पूजा विधि
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
