गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है PDF हिन्दी
Download PDF of Galiyan Jara Saja Do Mahakal Aa Rahe Hai Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है हिन्दी Lyrics
|| गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है ||
गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
दोहा – महाकाल की सवारी,
निकली भ्रमण को आज,
राहें जरा सजा लो,
आ रहे राजाधिमहाराज,
आ रहे राजाधिमहाराज ॥
गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
ले आए भक्त उनकी,
लो पालकी सजा कर,
दूल्हा बने है देखो,
महाकाल भोले शंकर,
तुम भी अरज लगा लो,
तुम भी अरज लगा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
है देवी देव सारे,
दर्शन को आज आए,
महाकाल को गगन से,
सुमन रहे बरसाए,
लो आरती उतारो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
नगर भ्रमण को निकले,
श्रष्टि के आज राजा,
सब झूमो नाचो गाओ,
जम के बजाओ बाजा,
खुशियां जरा मना लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
महाकाल राजा आए,
लेने है खैर सबकी,
घर घर की सुन रहे है,
देखो रे टेर सबकी,
चलो आओ दरश पा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
‘शहनाज़’ की भी सुन लो,
उज्जैन वाले बाबा,
‘प्रतिक’ की किस्मत का,
खोलो जरा दरवाजा,
अब तुम भी दर पे आओ,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowगलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है
READ
गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
