जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान PDF हिन्दी
Download PDF of Jagmag Hui Ayodhya Nagari Sant Kare Gungan Bhajan Hindi
Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान हिन्दी Lyrics
|| जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान ||
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
तड़प रहे थे भक्त राम के,
कब वो शुभ दिन आये,
संतों का संकल्प अवध में,
प्रभु का घर बन जाये,
मन में था विश्वास एक दिन,
प्रभु मंदिर में आएं,
इसके ख़ातिर भक्त हजारों,
हो गए हैं कुर्बान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
जले दीप बज रहे नगाड़े,
दे जयघोष सुनाई,
जन- जन में खुशियां है छाई,
घड़ी सुहानी आयी,
भारत माँ के हॄदय पटल पर,
बजने लगी शहनाई,
भक्तों के भगवान विराजें,
संतों के अरमान,
धूमधाम से चलो अवध में,
हो मंदिर निर्माण,
जगमग हुईं अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
रतन सिंहासन राम विराजें,
आई घड़ी महान,
धूमधाम से अवधपुरी में,
हो मंदिर निर्माण,
अँखियाँ तरस गई सदियों से,
झूमे सकल जहान,
जगमग हुई अयोध्या नगरी,
सन्त करें गुणगान ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowजगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान
READ
जगमग हुईं अयोध्या नगरी, सन्त करें गुणगान
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
