परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन PDF हिन्दी
Download PDF of Parishram Kare Koi Kitana Bhi Lekin Bhajan Hindi
Misc ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन हिन्दी Lyrics
|| परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन ||
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
निराशा निशा नष्ट होती ना तब तक,
दया भानु जब तक निकलता नहीं है ।
दमित वासनाये, अमित रूप ले जब,
अंतः-करण में, उपद्रव मचाती ।
तब फिर कृपासिंधु, श्री राम जी के,
अनुग्रह बिना, काम चलता नहीं है ।
(अनुग्रह बिना, मन सम्हलता नहीं है)
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
म्रगवारी जैसे, असत इस जगत से,
पुरुषार्थ के बल पे, बचना है मुश्किल ।
श्री हरि के सेवक, जो छल छोड़ बनते,
उन्हें फिर ये, संसार छलता नहीं है ।
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
सद्गुरू शुभाशीष, पाने से पहले,
जलता नहीं ग्यान, दीपक भी घट में ।
बहती न तब तक, समर्पण की सरिता,
अहंकार जब तक, कि गलता नहीं ।
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
राजेश्वरानन्द, आनंद अपना,
पाकर ही लगता है, जग जाल सपना ।
तन बदले कितने भी, पर प्रभु भजन बिन,
कभी जन का, जीवन बदलता नहीं ।
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
निराशा निशा नष्ट होती ना तब तक,
दया भानु जब तक निकलता नहीं है ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowपरिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन
READ
परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
