संतोषी माता चालीसा PDF हिन्दी
Download PDF of Santoshi Mata Chalisa Hindi
Lakshmi Ji ✦ Chalisa (चालीसा संग्रह) ✦ हिन्दी
संतोषी माता चालीसा हिन्दी Lyrics
संतोषी माता की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए संतोषी माता चालीसा का पाठ अत्यंत फलदायी माना जाता है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष का आगमन होता है और सभी मानसिक व आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं। जो भक्त नियमित रूप से माता की स्तुति करते हैं, उनके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
यदि आप भी माता रानी की भक्ति में लीन होना चाहते हैं और शुद्ध पाठ करना चाहते हैं, तो Santoshi Mata Chalisa PDF हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। यह पीडीएफ फाइल आपको कहीं भी, कभी भी माता का ध्यान करने में मदद करेगी। संतोषी माता चालीसा का पाठ करने से जीवन में संतोष, सुख और शांति आती है। यह चालीसा माता के गुणों और महिमा का वर्णन करती है। इसका नियमित पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह चालीसा विशेष रूप से शुक्रवार को पढ़ी जाती है, क्योंकि यह दिन माता संतोषी को समर्पित है।
|| संतोषी माता चालीसा (Santoshi Mata Chalisa PDF) ||
॥ दोहा ॥
श्री गणपति पद नाय सिर, धरि हिय शारदा ध्यान |
संतोषी मां की करुँ, कीर्ति सकल बखान॥
॥ चौपाई ॥
जय संतोषी मां जग जननी, खल मति दुष्ट दैत्य दल हननी।
गणपति देव तुम्हारे ताता, रिद्धि सिद्धि कहलावहं माता॥
माता पिता की रहौ दुलारी, किर्ति केहि विधि कहुं तुम्हारी।
क्रिट मुकुट सिर अनुपम भारी, कानन कुण्डल को छवि न्यारी॥
सोहत अंग छटा छवि प्यारी सुंदर चीर सुनहरी धारी।
आप चतुर्भुज सुघड़ विशाल, धारण करहु गए वन माला॥
निकट है गौ अमित दुलारी, करहु मयुर आप असवारी।
जानत सबही आप प्रभुताई, सुर नर मुनि सब करहि बड़ाई॥
तुम्हरे दरश करत क्षण माई, दुख दरिद्र सब जाय नसाई।
वेद पुराण रहे यश गाई, करहु भक्ता की आप सहाई॥
ब्रह्मा संग सरस्वती कहाई, लक्ष्मी रूप विष्णु संग आई।
शिव संग गिरजा रूप विराजी, महिमा तीनों लोक में गाजी॥
शक्ति रूप प्रगती जन जानी, रुद्र रूप भई मात भवानी।
दुष्टदलन हित प्रगटी काली, जगमग ज्योति प्रचंड निराली॥
चण्ड मुण्ड महिषासुर मारे, शुम्भ निशुम्भ असुर हनि डारे।
महिमा वेद पुरनन बरनी, निज भक्तन के संकट हरनी ॥
रूप शारदा हंस मोहिनी, निरंकार साकार दाहिनी।
प्रगटाई चहुंदिश निज माय, कण कण में है तेज समाया॥
पृथ्वी सुर्य चंद्र अरु तारे, तव इंगित क्रम बद्ध हैं सारे।
पालन पोषण तुमहीं करता, क्षण भंगुर में प्राण हरता॥
ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावैं, शेष महेश सदा मन लावे।
मनोकमना पूरण करनी, पाप काटनी भव भय तरनी॥
चित्त लगय तुम्हें जो ध्यात, सो नर सुख सम्पत्ति है पाता।
बंध्या नारि तुमहिं जो ध्यावैं, पुत्र पुष्प लता सम वह पावैं॥
पति वियोगी अति व्याकुलनारी, तुम वियोग अति व्याकुलयारी।
कन्या जो कोइ तुमको ध्यावै, अपना मन वांछित वर पावै॥
शीलवान गुणवान हो मैया, अपने जन की नाव खिवैया।
विधि पुर्वक व्रत जो कोइ करहीं, ताहि अमित सुख संपत्ति भरहीं॥
गुड़ और चना भोग तोहि भावै, सेवा करै सो आनंद पावै ।
श्रद्धा युक्त ध्यान जो धरहीं, सो नर निश्चय भव सों तरहीं॥
उद्यापन जो करहि तुम्हार, ताको सहज करहु निस्तारा।
नारी सुहगन व्रत जो करती, सुख सम्पत्ति सों गोदी भरती॥
जो सुमिरत जैसी मन भावा, सो नर वैसों ही फल पावा।
सात शुक्र जो व्रत मन धारे, ताके पूर्ण मनोरथ सारे॥
सेवा करहि भक्ति युक्त जोई, ताको दूर दरिद्र दुख होई।
जो जन शरण माता तेरी आवै, ताके क्षण में काज बनावै॥
जय जय जय अम्बे कल्यानी. कृपा करौ मोरी महारानी।
जो कोइ पढै मात चालीस, तापै करहीं कृपा जगदीशा॥
नित प्रति पाठ करै इक बार, सो नर रहै तुम्हारा प्य्रारा ।
नाम लेत बाधा सब भागे, रोग द्वेष कबहूँ ना लागे॥
॥ दोहा ॥
संतोषी माँ के सदा बंदहूँ पग निश वास
पूर्ण मनोरथ हो सकल मात हरौ भव त्रास
|| संतोषी माता चालीसा की विधि ||
- संतोषी माता की पूजा शुक्रवार के दिन की जाती है।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- पूजा स्थल को साफ करें और माता संतोषी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- कलश की स्थापना करें और उसमें जल भरें।
- माता को लाल फूल, गुड़ और चना अर्पित करें।
- एक दीपक जलाएं और संतोषी माता चालीसा का पाठ करें।
- इसके बाद माता की आरती करें और सभी को प्रसाद बांटें।
- इस दिन खट्टी चीजें खाने से बचें।
|| संतोषी माता चालीसा के लाभ ||
संतोषी माता की पूजा और चालीसा का पाठ करने के कई लाभ हैं:
- माता की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।
- पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन की प्राप्ति होती है।
- सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- माता अपने भक्तों के सभी दुखों और कष्टों को दूर करती हैं।
- विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी मिलता है।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowसंतोषी माता चालीसा

READ
संतोषी माता चालीसा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
