शीतला माता की आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Sheetla Mata Aarti Hindi
Sheetala Mata ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
शीतला माता की आरती हिन्दी Lyrics
शीतला माता की पूजा का विशेष महत्व है, खासकर चैत्र माह में पड़ने वाली शीतला अष्टमी के दिन। यह दिन देवी शीतला को समर्पित है, जो चेचक और अन्य बीमारियों से रक्षा करती हैं। शीतला माता की आरती इस पवित्र पूजा का एक अभिन्न अंग है, जिसके बिना कोई भी अनुष्ठान अधूरा माना जाता है। आरती के माध्यम से भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हैं, जिससे माता प्रसन्न होकर उन्हें आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
यदि आप भी शीतला माता की आरती pdf की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर हैं। हमारी वेबसाइट पर आपको शीतला माता की आरती का पूर्ण और प्रामाणिक पाठ पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। यह पीडीएफ आपको आरती के सही बोल और उच्चारण में मदद करेगा, जिससे आपकी पूजा और भी प्रभावशाली बनेगी।
शीतला माता की आरती का नियमित पाठ न केवल आपको रोगों से मुक्ति दिलाता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। तो, आज ही हमारी वेबसाइट से शीतला माता की आरती pdf डाउनलोड करें और इस शुभ अवसर पर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
|| शीतला माता की आरती (Sheetla Mata Aarti PDF) ||
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता..॥
रतन सिंहासन शोभित,
श्वेत छत्र भाता ।
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें,
जगमग छवि छाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
विष्णु सेवत ठाढ़े,
सेवें शिव धाता ।
वेद पुराण वरणत,
पार नहीं पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
इन्द्र मृदङ्ग बजावत,
चन्द्र वीणा हाथा ।
सूरज ताल बजावै,
नारद मुनि गाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
घण्टा शङ्ख शहनाई,
बाजै मन भाता ।
करै भक्तजन आरती,
लखि लखि हर्षाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
ब्रह्म रूप वरदानी,
तुही तीन काल ज्ञाता ।
भक्तन को सुख देती,
मातु पिता भ्राता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
जो जन ध्यान लगावे,
प्रेम शक्ति पाता ।
सकल मनोरथ पावे,
भवनिधि तर जाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
रोगों से जो पीड़ित कोई,
शरण तेरी आता ।
कोढ़ी पावे निर्मल काया,
अन्ध नेत्र पाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
बांझ पुत्र को पावे,
दारिद्र कट जाता ।
ताको भजै जो नाहीं,
सिर धुनि पछताता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
शीतल करती जननी,
तू ही है जग त्राता ।
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन,
तू सब की घाता ॥
ॐ जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
दास विचित्र कर जोड़े,
सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै,
और न कुछ भाता ॥
जय शीतला माता,
मैया जय शीतला माता ।
आदि ज्योति महारानी,
सब फल की दाता ॥
ॐ जय शीतला माता..॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowशीतला माता की आरती

READ
शीतला माता की आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
