श्री बालाजी की स्तुति PDF हिन्दी
Download PDF of Shri Balaji Ki Stuti Hindi
Bala Ji ✦ Stuti (स्तुति संग्रह) ✦ हिन्दी
श्री बालाजी की स्तुति हिन्दी Lyrics
|| श्री बालाजी की स्तुति ||
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे‚
हम सबके प्राण आधार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
आराम सुखों के दाता हो तुम‚
सबके भाग्य विधाता हो‚
संसार का सार तुम्हीं तो हो‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
जग अपनी मस्ती में जीता है‚
तुम बिन जीवन यह रीता है‚
हम सबके बस आधार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
तुम सब के सृजन हारे हो‚
भरते सबके भण्डारे हो‚
सुख का केवल आधार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
हो गगन तुम्हीं पाताल तुम्हीं‚
सूरज चन्दा प्रकाश तुम्हीं‚
इच्छाचारी महादेव हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
प्रदान करो अपनी भक्ति‚
भर दो जीवन में तुम शक्ति‚
बल बुद्धि के भण्डार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
संसार के पालन हार हो तुम‚
बाला जी तुम्हारी जय होवे।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowश्री बालाजी की स्तुति

READ
श्री बालाजी की स्तुति
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
