सुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं PDF हिन्दी
Download PDF of Sunlo Baba Bajrangi Main Kaise Tujhe Rijhaun Bhajan Hindi
Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
सुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं हिन्दी Lyrics
|| सुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं ||
सुनलो बाबा बजरंगी,
मैं कैसे तुझे रिझाऊं,
चरणों में मुझे बिठा लो,
मैं तुमसे इतना चाहूँ,
राम सियाराम सियाराम सियाराम,
राम सियाराम सियाराम सियाराम ॥
इस जग में भटक रहा हूँ,
मैं दर दर मारा मारा,
फिर तेरे दर पर आकर,
मुझको है मिला सहारा,
उपकार किये तुम इतने,
मैं कैसे तुझे गिनाऊँ,
चरणों में मुझे बिठा लो,
मैं तुमसे इतना चाहूँ,
राम सियाराम सियाराम सियाराम,
राम सियाराम सियाराम सियाराम ॥
कोई खीर चूरमा लावे,
कोई सवा मणि करवावे,
कोई छप्पन भोग लगाकर,
मेरे बाबा तुझे रिझावे,
मैं तो निर्धन हूँ बाबा,
दो आंसू ही भेंट चढ़ाऊँ,
चरणों में मुझे बिठा लो,
मैं तुमसे इतना चाहूँ,
राम सियाराम सियाराम सियाराम,
राम सियाराम सियाराम सियाराम ॥
हो संकट मोचन तुम ही,
संकट से मुझे उबारो,
आये दर दीन दुखी को,
भव सागर से तुम तारो,
‘दीपक’ दरबार में तेरे,
आकर के प्रभु जगाऊँ,
चरणों में मुझे बिठा लो,
मैं तुमसे इतना चाहूँ,
राम सियाराम सियाराम सियाराम,
राम सियाराम सियाराम सियाराम ॥
सुनलो बाबा बजरंगी,
मैं कैसे तुझे रिझाऊं,
चरणों में मुझे बिठा लो,
मैं तुमसे इतना चाहूँ,
राम सियाराम सियाराम सियाराम,
राम सियाराम सियाराम सियाराम ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowसुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं
READ
सुनलो बाबा बजरंगी, मैं कैसे तुझे रिझाऊं
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
