तुलसा कर आई चारों धाम PDF हिन्दी
Download PDF of Tulsa Kar Aai Chaaron Dham Bhajan Hindi
Tulsi Mata ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
तुलसा कर आई चारों धाम हिन्दी Lyrics
|| तुलसा कर आई चारों धाम ||
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
पहला विश्राम वाने हरिद्वार में पायो,
पहला विश्राम वाने हरिद्वार में पायो,
हरिद्वार में पायो, वाने हरिद्वार में पायो,
वहां कृष्ण करें स्नान,
तुलसा ना लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
दूजो विश्राम वाने गोवर्धन में पायो,
दूजो विश्राम वाने गोवर्धन में पायो,
गोवर्धन में पायो, वाने गोवर्धन में पायो
वहां पर कृष्ण गिरवर उठाएं,
तुलसा ना लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तीजो विश्राम वाने बंसीवट पर पायो,
तीजो विश्राम वाने बंसीवट पर पायो,
बंसीवट पर पायो, वाने बंसीवट पर पायो,
वहां कृष्ण बंसी बजाए,
तुलसा ना लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
चौथा विश्राम वाने मधुबन में पायो,
चौथा विश्राम वाने मधुबन में पायो,
मधुबन में पायो, वाने मधुबन में पायो,
वहां कृष्ण रास रचाए,
तुलसा ना लेगी विश्राम।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
पूरा विश्राम वाने वृंदावन में लीनो,
पूरा विश्राम वाने वृंदावन में लीनो,
वाने वृंदावन में लीनो, वृंदावन में लीनो,
वहां मिल गए शालिग्राम,
तुलसा वहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
तुलसा कर आई चारों धाम,
जाने कहां लेगी विश्राम ।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowतुलसा कर आई चारों धाम
READ
तुलसा कर आई चारों धाम
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
