|| कलयुग के अवतार ओ खाटू वाले – भजन ||
बैरी जग से बाबा बचाओ, तुम हारे के सहारे,
तुम बिन श्यामा किसे पुकारे, जग के तुम रखवारे।
ओ सांवरे कलयुग के अवतार, ओ खाटू वाले नीले घोड़े वाले,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2
संग दुखों ने आकर घेरा मुश्किल आगे खड़ी है,
राह दिखा दो मेरी नैया डगमग डोल रही है,
अब तो आ जाओ जग के पालनहार,
ओ खाटू वाले नीले घोड़े वाले,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2
नामुमकिन को मुमकिन कर दे, लखदातार कहाए,
मोरछड़ी जिस पर ये फिरा दे, वो तो मौज उड़ाए,
हो तेरे रुतबे को मेरा सलाम,
ओ खाटू वाले, नीले घोड़े वाले
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2
कौन सा भजन सुनाऊं तुझे, तू प्रसन्न हो जाए,
काल भी अपना रस्ता बदले,
जब तू सामने आए, श्याम जब तू सामने आए,
उमापति लक्ष्मीपति सीतापति श्री राम,
लज्जा सबकी राखियो खाटू के बाबा श्याम।
ओ सांवरे कलयुग के अवतार,
ओ खाटू वाले , नीले घोड़े वाले,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे-2
खाटू के बाबा श्याम,
खाटू के बाबा श्याम।
- hindiखाटू श्याम तेरा नाम मैं पुकारूं सुबहो शाम -भजन
- hindiडाकिया जा रे श्याम ने संदेशो दीजे – भजन
- hindiआयेगा मेरा श्याम, लीले चढ़ करके
- hindiआयो फागण को त्यौहार
- hindiबना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम
- hindiबस इतनी तमन्ना है, श्याम तुम्हे देखूं
- hindiफागुन की रुत फिर से आई, खाटू नगरी चालो
- hindiएक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम
- hindiदिखा दे थारी सुरतियाँ
- hindiदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
- hindiघुमा दें मोरछड़ी
- hindiहै हारें का सहारा श्याम
- hindiहर ग्यारस खाटू में अमृत जो बरसता है
- hindiहम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है
- hindiझाड़ो मोरछड़ी को लगवाले, हो जासी कल्याण
Found a Mistake or Error? Report it Now

