Download HinduNidhi App
Misc

श्री नवनाग स्तोत्रम् अर्थ सहित

Navnag Stotram Arth Sahit Hindi

MiscStotram (स्तोत्र संग्रह)हिन्दी
Share This

॥ श्री नवनाग स्तोत्र पाठ विधि ॥

  • नवनाग स्तोत्र पाठ शुरू करने से पहले सुबह नित्य कर्मों से निवृत्त होकर भगवान शंकर का ध्यान करें।
  • इस दौरान कालसर्प दोष यंत्र का भी पूजन कर सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले दूध से कालसर्प दोष यंत्र का अभिषेक कराएं फिर इसे गंगाजल से स्नान कराएं।
  • बाद में सफेद पुष्प,धूप,दीप से इसका पूजन करें। इसके बाद श्री नवनाग स्तोत्र का पाठ करें।
  • श्री नवनाग स्तोत्र का पाठ करने से कालसर्प दोष दूर होता है।
  • नवनाग स्तोत्र पाठ से मनुष्य को सभी कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
  • इसके पाठ से जातक को शत्रुओं पर विजय मिलती है।

॥ श्री नवनाग स्तोत्र एवं अर्थ ॥

श्री गणेशाय नमः।

अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शङ्खपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा॥

अर्थ: अनंत, वासुकी, शेषनाग, पद्मनाभ, कंबल, शंखपाल, धृतराष्ट्र और तक्षक यह नाग देवता के प्रमुख नौ नाम माने गये हैं।

एतानि नवनामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायङ्काले पठेन्नित्यं प्रातःकाले विशेषतः ॥

अर्थ: जो लोग नित्य ही सायंकाल और विशेष रूप से प्रातःकाल इन नामों का उच्चारण करते हैं।

तस्य विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत् ॥

अर्थ: उन्हें सर्प और विष से कोई भय नहीं रहता तथा उनकी सब जगह विजय होती है, अर्थात सफलता मिलती हैं।

॥ इति श्री नवनाग नाम स्तोत्रम् सम्पूर्णम्॥

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App
श्री नवनाग स्तोत्रम् अर्थ सहित PDF

Download श्री नवनाग स्तोत्रम् अर्थ सहित PDF

श्री नवनाग स्तोत्रम् अर्थ सहित PDF

Leave a Comment