।।कण कण में श्याम – भजन।।
खाटू के कण कण में, बसेरा करता साँवरा,
जाने कैसा वेश बनाए, हर गली में आया जाया,
करता साँवरा, सांवरा तुझमे साँवरा,
साँवरा मुझ में सांवरा, सांवरा सब में साँवरा।
रींगस से खाटू नगरी तक, पैदल चलते लोग,
पीठ के बल, कोई पेट के बल, लेट के चलते लोग,
कदम मिला भगतों के संग में, चलता साँवरा,
जाने कैसा वेश बनाए, हर गली में आया जाया,
सांवरा तुझमे साँवरा, साँवरा मुझ में सांवरा,
सांवरा सब में साँवरा।
मेले में खाटू वाले के, जगह जगह पर डेरे,
जगह जगह पर डेरे, इस डेरे कभी उस डेरे,
कहीं पर रैन बसेरे, आते जाते सब पर नजरें,
रखता साँवरा, जाने कैसा वेश बनाए,
हर गली में आया जाया, करता साँवरा,
सांवरा तुझमे साँवरा, साँवरा मुझ में सांवरा,
सांवरा सब में साँवरा।
बाबा के मंदिर में देखो, लम्बी लगे कतारें,
दूर दूर के भक्त अनेकों, उनके अजब नजारें,
कब किसको क्या क्या देना है, परखता साँवरा,
जाने कैसा वेश बनाए, हर गली में आया जाया,
करता साँवरा, सांवरा तुझमे साँवरा,
साँवरा मुझ में सांवरा, सांवरा सब में साँवरा।
खाटू के कण कण में, बसेरा करता साँवरा,
जाने कैसा वेश बनाए, हर गली में आया जाया,
करता साँवरा, सांवरा तुझमे साँवरा,
साँवरा मुझ में सांवरा, सांवरा सब में साँवरा।
- hindiआयेगा मेरा श्याम, लीले चढ़ करके
- hindiआयो फागण को त्यौहार
- hindiबना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम
- hindiबस इतनी तमन्ना है, श्याम तुम्हे देखूं
- hindiफागुन की रुत फिर से आई, खाटू नगरी चालो
- hindiएक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम
- hindiदिखा दे थारी सुरतियाँ
- hindiदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
- hindiघुमा दें मोरछड़ी
- hindiहै हारें का सहारा श्याम
- hindiहर ग्यारस खाटू में अमृत जो बरसता है
- hindiहम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है
- hindiझाड़ो मोरछड़ी को लगवाले, हो जासी कल्याण
- hindiकाजल टीको लगवा ले लुन राइ करवा ले
- hindiकलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला
Found a Mistake or Error? Report it Now


