Durga Ji

मन की मुरादें, पूरी कर माँ – नवरात्रि माता के भजन

Man Mi Muraden Poori Kar Maa Bhajan Hindi Lyrics

Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मन की मुरादें, पूरी कर माँ – भजन ||

मन की मुरादें, पूरी कर माँ,
दर्शन करने को मैं तो आउंगी ।
तेरा दीदार होगा, मेरा उद्धार होगा,
हलवे का भोग मैं लगाउंगी ।

तू है दाती दान देदे,
मुझ को अपना जान कर ।
भर दे मेरी झोली खाली,
दाग लगे ना तेरी शान पर ।
सवा रुपया और नारीयल,
मैं तेरी भेंट चढ़ाउंगी ॥

मन की मुरादें, पूरी कर माँ,
दर्शन करने को मैं तो आउंगी ।
तेरा दीदार होगा, मेरा उद्धार होगा,
हलवे का भोग मैं लगाउंगी ।

छोटी छोटी कन्याओं को,
भोग लगाऊं भक्ति भाव से ।
तेरा जगराता कराऊं,
मैं तो बड़े चाव से ।
लाल द्वजा लेकर के माता,
तेरे भवन पे लहराउंगी ॥

मन की मुरादें, पूरी कर माँ,
दर्शन करने को मैं तो आउंगी ।
तेरा दीदार होगा, मेरा उद्धार होगा,
हलवे का भोग मैं लगाउंगी ।

महिमा तेरी बड़ी निराली,
पार न कोई पाया है ।
मैंने सुना है, ब्रह्मा, विष्णु शिव ने,
तेरा गुण गाया है ।
मेरी औकात क्या है, तेरी माँ बात क्या है,
कैसे तुझ को भुलाउंगी ॥

मन की मुरादें, पूरी कर माँ,
दर्शन करने को मैं तो आउंगी ।
तेरा दीदार होगा, मेरा उद्धार होगा,
हलवे का भोग मैं लगाउंगी ।

लाल चोला लाल चुनरी,
लाल तेरे लाल हैं ।
तेरी जिस पर हो दया माँ,
वो तो मालामाल है ।
श्यामसुंदर और लक्खा बालक हैं तेरे,
उनको भी संग मैं लाउंगी ॥

मन की मुरादें, पूरी कर माँ,
दर्शन करने को मैं तो आउंगी ।
तेरा दीदार होगा, मेरा उद्धार होगा,
हलवे का भोग मैं लगाउंगी ।

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मन की मुरादें, पूरी कर माँ - नवरात्रि माता के भजन MP3 (FREE)

♫ मन की मुरादें, पूरी कर माँ - नवरात्रि माता के भजन MP3
मन की मुरादें, पूरी कर माँ - नवरात्रि माता के भजन PDF

Download मन की मुरादें, पूरी कर माँ - नवरात्रि माता के भजन PDF

मन की मुरादें, पूरी कर माँ - नवरात्रि माता के भजन PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App