Misc

पकड़ लो बाँह रघुराई, नहीं तो डूब जाएँगे

Pakadlo Bah Raghurai Nahi Too Doob Jayenge Bhajan Hindi Lyrics

MiscBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| पकड़ लो बाँह रघुराई, नहीं तो डूब जाएँगे ||

पकड़ लो बाँह रघुराई,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

डगर ये अगम अनजानी,

पथिक मै मूड अज्ञानी ।

संभालोगे नही राघव,

तो कांटे चुभ जाएँगे ।

पकड़ लो बाँह रघुराई,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

नहीं बोहित मेरा नौका,

नहीं तैराक मै पक्का ।

कृपा का सेतु बंधन हो,

प्रभु हम खूब आएँगे ।

पकड़ लो बाँह रघुराई,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

नहीं है बुधि विधा बल,

माया में डूबी मती चंचल ।

निहारेंगे मेरे अवगुण तो,

प्रभु जी ऊब जाएँगे ।

पकड़ लो बाँह रघुराई,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

प्रतीक्षारत है ये आँगन,

शरण ले लो सिया साजन ।

शिकारी चल जिधर प्रहलाद,

जी भूल जाएँगे ।

पकड़ लो बाँह रघुराई,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

नहीं तो डूब जाएँगे,

नहीं तो डूब जाएँगे ।

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download पकड़ लो बाँह रघुराई, नहीं तो डूब जाएँगे PDF

पकड़ लो बाँह रघुराई, नहीं तो डूब जाएँगे PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App