|| मैं हार गया जग से, अब तुमको पुकारा है ||
मैं हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है,
दुनिया से सुना है तू,
हारे का सहारा है,
हारे का सहारा है,
मै हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है ॥
मैं रात अमावस की,
तुम सुख का सवेरा हो,
तेरे बिन सुनता नहीं,
कोई दुःख मेरा हो,
कोई दुःख मेरा हो,
तू सुनता है सबकी,
मुझसे क्यों किनारा है,
दुनिया से सुना है तू,
हारे का सहारा है,
हारे का सहारा है,
मै हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है ॥
ये कैसा बंधन है,
ये कैसा नाता है,
हर पल तू यादों में,
आता और जाता है,
आता और जाता है,
तेरी सांवरी सूरत को,
अब मन में उतारा है,
दुनिया से सुना है तू,
हारे का सहारा है,
हारे का सहारा है,
मै हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है ॥
दुनिया की खा ठोकर,
दर तेरे आया हूँ,
सर पर अब हाथ धरो,
मैं बहुत सताया हूँ,
मैं बहुत सताया हूँ,
‘प्रवीण’ का तेरे बिन,
पलभर ना गुज़ारा है,
दुनिया से सुना है तू,
हारे का सहारा है,
हारे का सहारा है,
मै हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है ॥
मैं हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है,
दुनिया से सुना है तू,
हारे का सहारा है,
हारे का सहारा है,
मै हार गया जग से,
अब तुमको पुकारा है ॥
- hindiआयेगा मेरा श्याम, लीले चढ़ करके
- hindiआयो फागण को त्यौहार
- hindiबना दे बिगड़ी बात, मेरे खाटू वाले श्याम
- hindiबस इतनी तमन्ना है, श्याम तुम्हे देखूं
- hindiफागुन की रुत फिर से आई, खाटू नगरी चालो
- hindiएक तू ही है मेरा, बाकी सब है वहम
- hindiदिखा दे थारी सुरतियाँ
- hindiदर्शन को अखियाँ प्यासी है, कब दर्शन होगा श्याम धणी
- hindiघुमा दें मोरछड़ी
- hindiहै हारें का सहारा श्याम
- hindiहर ग्यारस खाटू में अमृत जो बरसता है
- hindiहम लाड़ले खाटू वाले के हमें बाबा लाड़ लड़ाता है
- hindiझाड़ो मोरछड़ी को लगवाले, हो जासी कल्याण
- hindiकाजल टीको लगवा ले लुन राइ करवा ले
- hindiकलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला
Found a Mistake or Error? Report it Now

