Shri Ram

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना

Main Bhi Bolun Ram Tum Bhi Bolo Na Lyrics

Shri RamBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना ||

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना ॥

तू मृत्यु लोक में आया,
तुने राम नाम नहीं गाया,
दुनिया को अपना बनाया,
यूँ माया में भरमाया,
अब तो बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना ॥

श्री राम की शरण में आजा,
क्यों दुनिया के पीछे भागे,
जरा बैठ के ध्यान लगाले,
अब सुन तो ले अभागे,
दर दर डोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना ॥

तुने मनुष्य तन तो पाया,
विषयो में यू हीं गवाया,
मिठा है यह अमृत सा,
संतो ने स्वाद बताया,
तो रसमय होलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना,
मैं भी बोलु राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना ॥

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना,
राम है अनमोल मुख को खोलो ना ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना PDF

मैं भी बोलूं राम तुम भी बोलो ना PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App