Hanuman Ji

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है

Jab Jab Inke Bhakto Pe Koi Sankat Aata Hai Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है ||

जब जब इनके भक्तों पे,
कोई संकट आता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
पल में दौड़ा आता है ॥

जिसके घर में जलती है,
बजरंगबली की ज्योति,
उसके घर में किसी चीज की,
कभी कमी ना होती,
उस घर में धन दौलत बाबा,
खुद बरसाता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
पल में दौड़ा आता है ॥

नहीं तेरे सुनवाई होइये,
ना मुमकिन है भैया,
सुख में दुःख में बजरंगी ही,
साथ निभाता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
पल में दौड़ा आता है ॥

जड़ से खत्म करे संकट को,
वो भारी से भारी,
इसके जैसा बलि ना कोई,
देखि दुनिया सारी,
‘नरसी’ तभी तो ये,
संकट मोचन कहलाता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
पल में दौड़ा आता है ॥

जब जब इनके भक्तों पे,
कोई संकट आता है,
मेरा लाल लंगोटे वाला,
पल में दौड़ा आता है ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है PDF

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App