|| हनुमान ने कर दिया काम, चुटकी बजाई करके ||
सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
सीता को रावण हर लाया,
चिंतित थे श्री राम,
सात समंदर लांघे कैसे,
कौन करे ये काम,
सिया की सुध ल्याया,
लंका जलाई करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
शक्ति बाण लगी लक्ष्मण को,
घबराए श्री राम,
कौन है ऐसा वीर,
बचाए लक्ष्मण जी के प्राण,
बचाया लक्ष्मण को,
संजीवन लाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
भक्तों का ये संकट काटे,
संकट मोचन नाम,
‘सौरभ मधुकर’ बजरंगी का,
सालासर में धाम,
अपने भक्तो को,
गले से लगाए करके,
हनूमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
सारे हार गए जोर लगाई करके,
हनुमान ने कर दिया काम,
चुटकी बजाई करके ॥
- hindiश्री हनुमान अमृतवाणी
- hindiआओ सब महिमा गाये, मिल के हनुमान की
- hindiआओ राम भक्त हनुमान, हमारे घर कीर्तन में
- hindiभक्त तेरे बुलाये हनुमान रे
- hindiदुनिया मे देव हजारो हैं बजरंग बली का क्या कहना
- hindiदिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी
- hindiबड़े बलशाली है, बाबा बजरंग बली
- hindiबालाजीं मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं
- hindiबालाजी मने राम मिलन की आस
- hindiबालाजी की दुनिया दीवानी
- hindiबालाजी के चरणों में ये काम कर दिया
- hindiबालाजी के भक्तों सुनलो, बाबा का गुण गाया करो
- hindiबजरंगी तेरा सोटा कमाल
- hindiबजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए
- hindiबजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है
Found a Mistake or Error? Report it Now

