|| भोले बाबा से जिनका सम्बन्ध है ||
भोले बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
डोर जीवन की सौंप शिव के नाम को,
बाबा कर देगा तेरे हर काम को,
देखो कण कण में छायी सुगंध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है,
भोलें बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
‘श्यामसुन्दर’ कहे शिव से जोड़ो लगन,
काटो ज़िन्दगी ये बाबा में होके मगन,
जिनको आया ये भोला पसंद है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है,
भोलें बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
शिव आराधना हर पल करते रहो,
ॐ शिव शिव की माला को जपते रहो,
खोले भाग्य का ताला जो बंद है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है,
भोलें बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
शिव पारवती की जो पूजा करे,
उस घर में रहे भंडार भरे,
जिसके मन में ये मंदिर बुलंद है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है,
भोलें बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
भोले बाबा से जिनका सम्बन्ध है,
उनके घर में आनंद ही आनंद है ॥
- hindiभोलेनाथ है वो मेरे, भोलेनाथ हैं – भजन
- hindiसुबह सुबह ले शिव का नाम – भजन
- odiaଶିବ ଅମୃତବାଣୀ
- hindiमेरे बाबा मेरे महाकाल: शिव भजन
- hindiआज सोमवार है ये शिव का दरबार
- hindiआये है दिन सावन के
- hindiआ जाओ भोले बाबा मेरे मकान में
- hindiआ रही है पालकी
- hindiअब दया करो हे भोलेनाथ
- hindiआयो आयो रे शिवरात्रि त्योहार
- hindiआया पावन सोमवार
- hindiआओ आ जाओ भोलेनाथ
- hindiभक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला
- hindiबम बम भोले बोल योगिया
- hindiबोली गौरी सुनो भोला, बात मेरी ध्यान से सुनलो
Found a Mistake or Error? Report it Now

