|| छम छम नाचे हनुमान, बजे रे पग पैजनिया ||
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया,
राम का करे गुणगान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
रोम रोम में राम रमाए,
राम में जिनके प्राण समाए,
राम रसिक गुण खान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
सोने जैसा सुधड़ सरीरा,
राम काज को रहते अधीरा,
ऐसा बलि बलवान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
सुन्दरतम कपि श्रेष्ठ सजीला,
वानर मुख वानर सम लीला,
मारुती की संतान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
अष्ट प्रहर ये कष्ट हटाता,
शक्तिमान ये शक्ति का दाता,
बल का का करे ना गुमान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
ये पल में ‘राजेंद्र’ बनाए,
योगी राज योगेंद्र कहाए,
कोई ना इनके समान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया,
राम का करे गुणगान,
बजे रे पग पैजनिया,
छम छम नाचें हनुमान,
बजे रे पग पैजनिया ॥
- hindiअंजनीसुत केसरी नंदन ने
- hindiचुटकी बजाये हनुमान, प्रभु का करे ध्यान
- hindiबजरंगबली आओ, हनुमान चले आओ
- hindiछोटी सी कुटिया है मेरी, बालाजी तुम आ जाना
- hindiबजरंग के आते आते कही भोर हो न जाये रे
- hindiछोटे छोटे घुँगरू छोटे छोटे पाँव
- hindiअंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा
- hindiबजरंग बाला बड़ा हो मतवाला
- hindiछोटो सो बंदर हद करिग्यो
- hindiबजरंग बलि बाबा तेरी महिमा गाते है
- hindiअंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से
- hindiछम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
- hindiचलो सालासर भक्तों, बाबा का बुलावां आ गया
- hindiचलो दर्शन को मेहंदीपुर चलिए
- hindiअरे रे मेरा बजरंग बाला
Found a Mistake or Error? Report it Now