Hanuman Ji

अंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा

Anjani Ke Lala Pe Bharosa Jo Hoga Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| अंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा ||

अंजनी के लाला पे,
भरोसा जो होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

कांटे मिले तो,
शिकायत ना करना,
उसकी कृपा के,
इशारे समझना,
बिगड़ी वो तेरी,
बनाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

ढूंढेगा जो तू,
तुझे ना दिखेगा,
आस पास है वो,
एहसास होगा,
अंधेरे में दिपक,
जलाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

इतना समझ ले,
कदम को बड़ा ले,
तेरे साथ है वो,
मन में बिठाले,
मन में वो बैठा,
बुलाता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

विधि का विधान कोई,
बदल ना पाये,
लीलानंद है तो,
क्यों घबराये,
उजड़ा चमन फिरसे,
सजाता वो होगा ,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

सहारा तुझे सिर्फ,
उनसे मिलेगा,
उनके सिवा तेरी,
कोई ना सुनेगा,
सिर पे वो हाथ तेरे,
फिरता ही होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

अंजनी के लाला पे,
भरोसा जो होगा,
जो कुछ भी होगा,
अच्छा ही होगा ॥

………………………………………………..

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download अंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा PDF

अंजनी के लाला पे, भरोसा जो होगा PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App