Misc

नवनाथ स्तुति लाभ सहित

Navnath Stuti Vidhi Labh Hindi

Misc ✦ Stuti (स्तुति संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

।। नवनाथ स्तुति ।।

आदि-नाथ कैलाश-निवासी,
उदय-नाथ काटै जम-फाँसी।

सत्य-नाथ सारनी सन्त भाखै,
सन्तोष-नाथ सदा सन्तन की राखै।

कन्थडी-नाथ सदा सुख-दाई,
अञ्चति अचम्भे-नाथ सहाई।

ज्ञान-पारखी सिद्ध चौरङ्गी,
मत्स्येन्द्र-नाथ दादा बहुरङ्गी।

गोरख-नाथ सकल घट-व्यापी,
काटै कलि-मल, तारै भव-पीरा।

नव-नाथों के नाम सुमिरिए,
तनिक भस्मी ले मस्तक धरिए।

रोग-शोक-दारिद नशावै,
निर्मल देह परम सुख पावै।

भूत-प्रेत-भय-भञ्जना,
नव-नाथों का नाम।

सेवक सुमरे चन्द्र-नाथ,
पूर्ण होंय सब काम।।

|| विधि व लाभ ||

  • प्रतिदिन नवनाथों की पूजा करें, उपरोक्त स्तुति का 21 बार पाठ करें और फिर मस्तक पर भस्म लगाएँ।
  • इससे नवनाथों की कृपा प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया लगातार 21 दिनों तक करने से सिद्धि प्राप्त होती है।
  • इस साधना से सभी प्रकार के भय, पीड़ा, रोग, दोष एवं भूत-प्रेत बाधा दूर होती है। साथ ही, मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा सुख, संपत्ति और इच्छित कार्य सिद्ध होते हैं।

Found a Mistake or Error? Report it Now

नवनाथ स्तुति लाभ सहित PDF

Download नवनाथ स्तुति लाभ सहित PDF

नवनाथ स्तुति लाभ सहित PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App