Sai Baba

श्री साईं आरती

Sai Ji Ki Aarti Hindi Lyrics

Sai Baba ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री साईं आरती ||

आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की।
जा की कृपा विपुल सुखकारी,
दु:ख शोक, संकट, भयहारी॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ।|

शिरडी में अवतार रचाया,
चमत्कार से तत्व दिखाया।
कितने भक्त चरण पर आये,
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

भाव धरै जो मन में जैसा,
पावत अनुभव वो ही वैसा।
गुरु की उदी लगावे तन को,
समाधान लाभत उस मन को॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की।

साईं नाम सदा जो गावे,
सो फल जग में शाश्वत पावे।
गुरुवासर करि पूजा-सेवा,
उस पर कृपा करत गुरुदेवा॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

राम, कृष्ण, हनुमान रुप में,
दे दर्शन, जानत जो मन में।
विविध धर्म के सेवक आते,
दर्शन कर इच्छित फल पाते॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

जै बोलो साईं बाबा की,
जै बोलो अवधूत गुरु की।
‘साईंदास’ आरती को गावै,
घर में बसि सुख, मंगल पावे॥

|| आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री साईं आरती MP3 (FREE)

♫ श्री साईं आरती MP3
श्री साईं आरती PDF

Download श्री साईं आरती PDF

श्री साईं आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App