Misc

श्री नैना देवी आरती

Shri Naina Devi Aarti Hindi Lyrics

Misc ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री नैना देवी आरती ||

तेरा अदभुत रूप निराला,
आजा ! मेरी नैना माई ए |
तुझपै तन मन धन सब वारूं,
आजा ! मेरी नैना माई ए ||

सुन्दर भवन बनाया तेरा,
तेरी शोभा न्यारी |
नीके नीके खम्भे लागे,
अद्-भुत चित्तर करी
तेरा रंग बिरंगा द्वारा ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

झाँझा और मिरदंगा बाजे,
और बाजे शहनाई |
तुरई नगाड़ा ढोलक बाजे,
तबला शब्त सुनाई |
तेरे द्वारे नौबत बाजे ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

पीला चोला जरद किनारी,
लाल ध्वजा फहराये |
सिर लालों दा मुकुट विराजे,
निगाह नहिं ठहराये |
तेरा रूप न वरना जाए ||

आजा ! मेरी नैना माई ए………..

पान सुपारी ध्वजा,
नारियल भेंट तिहारी लागे |
बालक बूढ़े नर नारी की,
भीड़ खड़ी तेरे आगे |
तेरी जय जयकार मनावे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..

कोई गाए कोई बजाए,
कोई ध्यान लगाये |
कोई बैठा तेरे आंगन में,
नाम की टेर सुनाये |
कोई नृत्य करे तेरे आगे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..

कोई मांगे बेटा बेटी,
किसी को कंचन माया |
कोई माँगे जीवन साथी,
कोई सुन्दर काया |
भक्तों किरपा तेरी मांगे ||

आजा मेरी नैना माई ए………..

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री नैना देवी आरती MP3 (FREE)

♫ श्री नैना देवी आरती MP3
श्री नैना देवी आरती PDF

Download श्री नैना देवी आरती PDF

श्री नैना देवी आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App