|| श्री उमा देवी आरती PDF ||
देवी दुर्गा उमा, विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवि दुर्गा उमा, विश्व जननी रमा, मात तारां,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
तू ही वैष्णवी मोह माया,
तूने सारे जग को बनाया,
चरण कमलों में माँ,
रहता मस्तक नवाँ,
यह हमारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा, विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
शैलजा स्कन्द माता भवानी,
पार्वती रूद्रकाली ब्रह्माणी,
सर्व बुद्धि वर दे,
अष्ट सिद्धि वर दे,
तू अपारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा, विश्व जननी रमा,
मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
पुण्यवानोँ के घर सम्पदा तू,
पापियों के भवन आपदा तू,
कुल की लज्जा तू ही,
साधू श्रद्धा तू ही,
गुण अपारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा,
विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
जिनके मुंडन की गले मालिका हैं,
सृञ्जति सञ्जति तालिका हैं,
रूप विकराली का,
चण्डिका कालिका रुद्रतारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा, विश्व जननी रमा,
मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
मन वचन दोनों ने हार खाई,
तेरा माया नहीं पार पाई,
क्या करें निर्वचन,
वेद नेति कथन, करके हारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा,
विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
हैं हज़ारों ही अपराध मेरा,
हूँ अधम पातकी तो भी तेरा,
दुष्ट होवे अदा,
तो भी माँ को सदा, पुत्र प्यारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा,
विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
तेरी ज्योति से हो दिवाकर,
तव प्रभा से सुशोभित सुधाकर,
देवी सेवक पर हो,
दया की नज़र का ईशारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा,
विश्व जननी रमा, मात तारा,
एक जगदम्बा तेरा सहारा,
- marathiसंतोषी मातेची आरती
- hindiदुर्गा जी आरती
- marathiआश्विनशुद्धपक्षी अंबा – नवरातीची आरती
- englishShri Skandamata Aarti
- hindiमाँ कूष्मांडा आरती
- hindiमां चंद्रघंटा आरती
- hindiमां सिद्धिदात्री आरती
- englishKushmanda Mata Aarti
- englishKatyayani Mata Aarti
- hindiश्री स्कंदमाता आरती
- hindiब्रह्मचारिणी माता आरती
- hindiमहागौरी माता आरती
- hindiकात्यायनी माता आरती
- hindiअम्बे गौरी की आरती
- marathiलोलो लागला अंबेचा आरती
Found a Mistake or Error? Report it Now


