Lakshman Ji

श्री महालक्ष्मी आरती

Shri Mhalakshmi Aarti Hindi Lyrics

Lakshman Ji ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| श्री महालक्ष्मी आरती ||

ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥

|| ओम जय लक्ष्मी माता ||

|| सब बोलो लक्ष्मी माता की जय,
लक्ष्मी नारायण की जय ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download श्री महालक्ष्मी आरती MP3 (FREE)

♫ श्री महालक्ष्मी आरती MP3
श्री महालक्ष्मी आरती PDF

Download श्री महालक्ष्मी आरती PDF

श्री महालक्ष्मी आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App