अजब हैरान हूं भगवन! तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं PDF हिन्दी
Download PDF of Ajab Hairan Hoon Bhagawan Tumhen Kaise Rijhaon Main Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
अजब हैरान हूं भगवन! तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं हिन्दी Lyrics
|| अजब हैरान हूं भगवन! तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ||
अजब हैरान हूं भगवन!
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
कोई वस्तु नहीं ऐसी,
जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥
करें किस तौर आवाहन कि,
तुम मौजूद हो हर जां ।
निरादर है बुलाने को,
अगर घंटी बजाऊं मैं ॥
तुम्हीं हो मूर्ति में भी,
तुम्हीं व्यापक हो फूलों में ।
भला भगवान पर,
भगवान को कैसे चढाऊं मैं ॥
लगाना भोग कुछ तुमको,
यह एक अपमान करना है ।
खिलाता है जो सब जग को,
उसे कैसे खिलाऊं मैं ॥
तुम्हारी ज्योति से रोशन हैं,
सूरज-चांद और तारे ।
महा अन्धेर है कैसे तुम्हें,
दीपक दिखाऊं मैं ॥
भुजाएं हैं। न गर्दन है,
न सीना है न पेशानी ।
तुम हो निर्लेप नारायण,
कहां चंदन लगाऊँ मैं ॥
बड़े नादान है वे जन,
जो गढ़ते आपकी मूरत ।
बनाता है जो सब जग को,
उसे कैसे बनाऊँ मैं ॥
अजब हैरान हूं भगवन!
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
कोई वस्तु नहीं ऐसी,
जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥
अजब हैरान हूं भगवन!
तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं ।
कोई वस्तु नहीं ऐसी,
जिसे सेवा में लाऊं मैं ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowअजब हैरान हूं भगवन! तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं
READ
अजब हैरान हूं भगवन! तुम्हें कैसे रिझाऊं मैं
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
