बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा PDF हिन्दी
Download PDF of Bansi Wale Ke Charno Me Sar Ho Mera Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा हिन्दी Lyrics
|| बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा ||
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
यह ना चाहूँ की, मुझ को खुदाई मिले,
यह ना चाहु, मुझे बादशाही मिले ।
ख़ाक दर की मिले ये मुकद्दर मेरा,
इससे बढ़कर बताओ क्या सौगात है ॥
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
हो गुलामी अगर आले दरबार की,
ये खुदाई भी है बादशाही भी है ।
दासी दर की भिखारिन बने जिस वक्त,
इससे बढकर बताओ की क्या बात है ॥
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
गोविन्द मेरो है गोपाल मेरो है ।
श्री बांके बिहारी नंदलाल मेरो है ॥
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा,
फिर ना पूछो, कि उस वक्त क्या बात है ।
उनके द्वारे पे डाला है जब से डेरा,
फिर ना पूछो कि कैसी मुलाकात है ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowबंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा
READ
बंसी वाले के चरणों में, सर हो मेरा
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
