भोले बाबा ने पकड़ा हाथ PDF हिन्दी
Download PDF of Bhole Baba Ne Pakda Hath Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
भोले बाबा ने पकड़ा हाथ हिन्दी Lyrics
|| भोले बाबा ने पकड़ा हाथ ||
भोले बाबा ने पकड़ा हाथ,
की रहता हर पल मेरे साथ,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
जबसे इसने अपनाया है,
जीने का ढंग सिखलाया है,
मन में रहता उत्साह,
नहीं अब सुख दुःख की परवाह,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
मैं जग में निर्भय घूम रहा,
इसकी मस्ती में झूम रहा,
इसने बदली तकदीर,
मिटाके हर मुश्किल गंभीर,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
मिलते है इसके दीवाने,
कुछ जाने और कुछ अंजाने,
उनसे मिलता जो प्यार,
क्या देगा कोई रिश्तेदार,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
ये प्यार बहुत ही करता है,
और भाव हृदय में भरता है,
‘बिन्नू’ का ये मनमीत,
झुमके गाऊं इसके गीत,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
भोले बाबा ने पकड़ा हाथ,
की रहता हर पल मेरे साथ,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowभोले बाबा ने पकड़ा हाथ
READ
भोले बाबा ने पकड़ा हाथ
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
