भोले भाले डमरू वाले PDF हिन्दी
Download PDF of Bhole Bhale Damaru Wale Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
भोले भाले डमरू वाले हिन्दी Lyrics
|| भोले भाले डमरू वाले ||
भोले भाले डमरू वाले,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
जटाजूट में गंग तेरे,
गल सोहे मुंडन माला,
डम डम डमरू बाज रहा,
हाथ त्रिशूल लिए भाला,
कैलाशी काशी के वासी,
जग के पालन हार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
आक धतूरा भोग लगे,पीते भर भर भंग प्याला,
भस्मी रमाए बैठे है,
लिपटा है गल में काला,
कर में बिच्छू चंद्र भाल पर,
करता है उजियार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
बाघम्बर को धार लिया,
योगेश्वर है मतवाला,
गिरिजा मैया संग सोहे,
पुत्र तेरा है दूंडाला,
सुर नर देव मुनिवर किन्नर,
करते है जयकार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
भक्त तेरा दर पे आया,
भोले बाबा त्रिपुरारी,
सबकी नैया पार करो,
द्वार खड़े है नर नारी,
ज्ञान भक्ति के देने वाले,
भर देओ भंडार,
शरण तेरी आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
भोले भाले डमरू वाले,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
तेरी शरण में आ गया,
भोले भाले डमरू वालें,
नंदी के असवार,
शरण तेरी आ गया ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowभोले भाले डमरू वाले
READ
भोले भाले डमरू वाले
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
