|| देवशयनी एकादशी पूजा विधि ||
- देवशयनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहन लें।
- अपने घर के मंदिर में भगवान के सामने दीपक जलाएं।
- भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर पर गंगाजल से अभिषेक करें।
- भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी के पत्ते अर्पित करें। तुलसी दल भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं।
- यदि आप सक्षम हैं, तो इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत भी रख सकते हैं। इससे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
- विधि-विधान से भगवान विष्णु की आरती करें। भगवान को सात्विक चीजों का भोग लगाएं, जैसे कि फल, मिठाई या पंचामृत।
- इस विधि से पूजा करने पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
|| देवशयनी एकादशी व्रत कथा PDF ||
सतयुग में मांधाता नामक एक चक्रवर्ती सम्राट राज्य करते थे। उनके राज्य में प्रजा बहुत सुखी थी। किंतु भविष्य में क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता। अतः वे भी इस बात से अनभिज्ञ थे कि उनके राज्य में शीघ्र ही भयंकर अकाल पड़ने वाला है। उनके राज्य में पूरे तीन वर्ष तक वर्षा न होने के कारण भयंकर अकाल पड़ा। इस अकाल से चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई।
धर्म पक्ष के यज्ञ, हवन, पिंडदान, कथा-व्रत आदि में कमी हो गई। जब मुसीबत पड़ी हो तो धार्मिक कार्यों में प्राणी की रुचि कहाँ रह जाती है। प्रजा ने राजा के पास जाकर अपनी वेदना की दुहाई दी। राजा तो इस स्थिति को लेकर पहले से ही दुःखी थे। वे सोचने लगे कि आखिर मैंने ऐसा कौन-सा पाप-कर्म किया है, जिसका दंड मुझे इस रूप में मिल रहा है?
इस कष्ट से मुक्ति पाने का कोई साधन करने के उद्देश्य से राजा सेना को लेकर जंगल की ओर चल दिए। वहाँ विचरण करते-करते एक दिन वे ब्रह्माजी के पुत्र अंगिरा ऋषि के आश्रम में पहुँचे और उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। ऋषिवर ने आशीर्वचनोपरांत कुशल क्षेम पूछा। फिर जंगल में विचरने व अपने आश्रम में आने का प्रयोजन जानना चाहा।
तब राजा ने हाथ जोड़कर कहा: महात्मन्! सभी प्रकार से धर्म का पालन करता हुआ भी मैं अपने राज्य में दुर्भिक्ष का दृश्य देख रहा हूँ। आखिर किस कारण से ऐसा हो रहा है, कृपया इसका समाधान करें। यह सुनकर महर्षि अंगिरा ने कहा: हे राजन! सब युगों से उत्तम यह सतयुग है। इसमें छोटे से पाप का भी बड़ा भयंकर दंड मिलता है।
इसमें धर्म अपने चारों चरणों में व्याप्त रहता है। ब्राह्मण के अतिरिक्त किसी अन्य जाति को तप करने का अधिकार नहीं है जबकि आपके राज्य में एक शूद्र तपस्या कर रहा है। यही कारण है कि आपके राज्य में वर्षा नहीं हो रही है। जब तक वह काल को प्राप्त नहीं होगा, तब तक यह दुर्भिक्ष शांत नहीं होगा। दुर्भिक्ष की शांति उसे मारने से ही संभव है।
किंतु राजा का हृदय एक नरपराध शूद्र तपस्वी का शमन करने को तैयार नहीं हुआ। उन्होंने कहा: हे देव मैं उस निरपराध को मार दूँ, यह बात मेरा मन स्वीकार नहीं कर रहा है। कृपा करके आप कोई और उपाय बताएँ। महर्षि अंगिरा ने बताया: आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की एकादशी का व्रत करें। इस व्रत के प्रभाव से अवश्य ही वर्षा होगी।
राजा अपने राज्य की राजधानी लौट आए और चारों वर्णों सहित पद्मा एकादशी का विधिपूर्वक व्रत किया। व्रत के प्रभाव से उनके राज्य में मूसलधार वर्षा हुई और पूरा राज्य धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया।
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ही देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इसी एकादशी से चातुर्मास का आरंभ माना जाता है। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह आदि नहीं किया जाता। मान्यता है कि, इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर चार माह बाद उन्हें उठाया जाता है।
Read in More Languages:- hindiअजा एकादशी व्रत कथा और पूजा विधि
- hindiपुत्रदा एकादशी (वैकुण्ठ एकादशी) व्रत कथा और पूजा विधि
- hindiवराह अवतार की कथा
- hindiआषाढ़ महीने की कथा, महत्व और धार्मिक मान्यताएं
- teluguసత్యనారాయణ స్వామి కథ
- hindiनिर्जला एकादशी व्रत कथा
- gujaratiનિર્જલા એકદશી વ્રત કથા
- hindiअपरा एकादशी व्रत कथा और पूजा विधि
- englishShri Brihaspati/Guruvaar (Thursday) Vrat Katha
- hindiबृहस्पतिवार व्रत कथा – गुरुवार व्रत पूजन
- hindiनरसिंह द्वादशी व्रत कथा
- hindiवरूथिनी एकादशी व्रत कथा और पूजा विधि
- gujaratiસત્યનારાયણ ભગવાનની કથા
- marathiसत्यनारायणाची व्रत कथा मराठी
- hindiश्री सत्यनारायण व्रत कथा एवं पूजा विधि
Found a Mistake or Error? Report it Now
Download देवशयनी एकादशी व्रत कथा और पूजा विधि MP3 (FREE)
♫ देवशयनी एकादशी व्रत कथा और पूजा विधि MP3