Misc

धनतेरस 2026 शुभ मुहूर्त – सोना-चाँदी से बर्तन तक, धनतेरस के दिन क्या खरीदें? जाने पूजा विधि और खरीदारी से जुड़ी खास टिप्स

MiscHindu Gyan (हिन्दू ज्ञान)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

दीपावली का त्यौहार 5 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज के दिन खत्म होता है। हर साल धनतेरस 2026 कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा होती है। इसके अगले दिन छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से स्वास्थ्य और ऊर्जा मिलती है।

धनतेरस की तिथि 2026

वर्ष 2026 में धनतेरस का पावन पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपावली उत्सव का यह पहला दिन सुख-समृद्धि और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। वर्ष 2026 में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:02 से 07:57 तक रहेगा। शाम को अकाल मृत्यु से बचने के लिए यमराज के निमित्त दक्षिण दिशा में ‘यम दीप’ जलाने की भी परंपरा है। यह त्योहार न केवल धन, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य की कामना का भी संदेश देता है।

धनतेरस का महत्व

धनतेरस को लेकर मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस कारण इसे धनतेरस (धनतेरस की पौराणिक कथा) या धनत्रयोदशी कहा जाता है। इसलिए इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन सोना, चांदी, झाड़ू और धनिया खरीदना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, उनका फल 13 गुना बढ़ता है।

भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर देव और यमराज की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन बर्तन खरीदने से बहुत शुभ होता है क्योंकि भगवान धन्वंतरि भी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे।

धनतेरस की पूजा विधि

  1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में जाकर जल छिड़कें।
  2. उत्तर दिशा में एक चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  3. कुबेर देवता की मूर्ति के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की तस्वीर रखें।
  4. सभी देवी-देवताओं को मोली, रोली, अक्षत, पान का पत्ता, मिठाई और फल अर्पित करें।
  5. घी का दीपक जलाकर आरती करें और भगवान धन्वंतरि और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
  6. पूजा के बाद प्रसाद बांटें और शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीप जलाएं।

धनतेरस 2026 पर क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू और धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन में 13 गुना बढ़ोतरी होती है। आप इस दिन वाहन, प्रॉपर्टी या जमीन भी खरीद सकते हैं। श्रीयंत्र, चावल, और गोमती चक्र भी धनतेरस पर खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन वस्तुओं को खरीदना सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

  • सोना-चांदी: इस दिन सोने-चांदी के सिक्के या लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाले सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है।
  • श्रीयंत्र: श्रीयंत्र खरीदना भी शुभ होता है, इससे धन और समृद्धि बढ़ती है।
  • चावल: इस दिन चावल खरीदने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • धनिया: धनिया खरीदकर पूजा में अर्पित करें, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • झाड़ू: झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में समृद्धि आती है।
  • गोमती चक्र: इसे घर लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

धनतेरस 2026 पर क्या न खरीदें?

धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए। जैसे, नुकीली या धारदार चीजें, लोहे का सामान, एल्युमिनियम और स्टील के बर्तन खरीदना अशुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती है और घर में दरिद्रता आ सकती है।

  1. नुकीली और धारदार चीजें जैसे चाकू, सुई, पिन न खरीदें।
  2. लोहे की वस्तुएं न लें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।
  3. एल्युमिनियम और स्टील की चीजें न खरीदें, क्योंकि इन पर राहु का प्रभाव होता है।

धनतेरस पर सही चीजें खरीदने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है, इसलिए इस दिन को शुभ मानते हुए सही वस्त्र और धातुओं का ध्यान रखें।

Found a Mistake or Error? Report it Now

Join WhatsApp Channel Download App