हनुमान स्तुति (Hanumana Stuti PDF) भगवान हनुमान की महिमा और शक्ति का एक पावन गान है। यह स्तुति भक्तों को मानसिक शांति, साहस और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति प्रदान करने के लिए जानी जाती है। नियमित रूप से हनुमान स्तुति का पाठ करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और आत्मबल में वृद्धि होती है। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार के दिन इसका पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
यदि आप भी हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं और अपनी दैनिक पूजा में इसे शामिल करना चाहते हैं, तो “Hanumana Stuti PDF” हमारी वेबसाइट से डाउनलोड करें। यह पीडीएफ स्पष्ट अक्षरों में उपलब्ध है, जिससे आप कभी भी और कहीं भी श्रद्धापूर्वक पाठ कर सकें।
|| हनुमान स्तुति (Hanumana Stuti PDF) ||
जय बजरंगी जय हनुमाना,
रुद्र रूप जय जय बलवाना,
पवनसुत जय राम दुलारे,
संकट मोचन सिय मातु के प्यारे ॥
जय वज्रकाय जय राम केरू दासा,
हृदय करतु सियाराम निवासा,
न जानहु नाथ तोहे कस गोहराई,
राम भक्त तोहे राम दुहाई ॥
विनती सुनहु लाज रखहु हमारी,
काज कौन जो तुम पर भारी,
अष्टसिद्धि नवनिधि केरू भूपा,
बखानहु कस विशाल अति रूपा ॥
धर्म रक्षक जय भक्त हितकारी,
सुन लीजे अब अरज हमारी,
भूत प्रेत हरहु नाथ बाधा,
सन्तापहि अब लाघहु साधा ॥
मान मोर अब हाथ तुम्हारे,
करहु कृपा अंजनी के प्यारे,
बन्दतु सौरभ दास सुनहु पुकारी,
मंगल करहु हे मंगलकारी ॥
- teluguహనుమాన్ స్తుతి
- malayalamഹനുമാൻ സ്തുതി
- tamilஅனுமன் ஸ்துதி
- kannadaಹನುಮಾನ್ ಸ್ತುತಿ
- hindiहनुमान स्तुति
- englishShri Hanuman Stuti
- sanskritश्रीहनूमत्स्तुती
- malayalamസങ്കട മോചന ഹനുമാൻ സ്തുതി
- teluguసంకట మోచన హనుమాన్ స్తుతి
- tamilஸங்கட மோசன ஹனுமான் ஸ்துதி
- kannadaಸಂಕಟ ಮೋಚನ ಹನುಮಾನ್ ಸ್ತುತಿ
- hindiसंकट मोचन हनुमान स्तुति
Found a Mistake or Error? Report it Now


