हम तुम्हारे तुम हमारे, बन गए हो सांवरे PDF हिन्दी
Download PDF of Hum Tumhare Tum Hamare Ban Gaye Ho Sanware Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
हम तुम्हारे तुम हमारे, बन गए हो सांवरे हिन्दी Lyrics
|| हम तुम्हारे तुम हमारे, बन गए हो सांवरे ||
हम तुम्हारे तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे,
जान से प्यारे हमें,
जान से प्यारे हमें,
लगने लगे हो सांवरे,
हम तुम्हारें तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे ॥
जब से देखा है तुम्हे,
दिल को कोई जंचता नहीं,
लाख समझाया इसे पर,
दिल तेरे बिन लगता नहीं,
इस कदर रग रग में मेरी,
इस कदर रग रग में मेरी,
बस गए हो सांवरे,
हम तुम्हारें तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे ॥
बिन तुम्हारे इस जहा में,
और कुछ भाता नहीं,
बिन तुम्हें देखे कन्हैया,
चैन अब आता नहीं,
जाने कैसा जादू मुझ पर,
कर गए हो सांवरे,
हम तुम्हारें तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे ॥
लग गई जो प्रीत दिल की,
अब छुड़ाए छूटे ना,
बांधी ऐसी प्रीत तुम संग,
अब कभी ये टूटे ना,
ऐसे मन मंदिर में मेरे,
बस गए हो सांवरे,
हम तुम्हारें तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे ॥
हम तुम्हारे तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे,
जान से प्यारे हमें,
जान से प्यारे हमें,
लगने लगे हो सांवरे,
हम तुम्हारें तुम हमारे,
बन गए हो सांवरे ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowहम तुम्हारे तुम हमारे, बन गए हो सांवरे
READ
हम तुम्हारे तुम हमारे, बन गए हो सांवरे
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
