Download HinduNidhi App
Shri Ram

जगमग जगमग जोत जली है राम आरती होने लगी है – भजन

Jagmag Jagmag Jyot Jali Hai Ram Aarti Hone Lagi Hai Bhajan Hindi

Shri RamBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

जगमग जगमग जोत जली है राम आरती होने लगी है

जगमग जगमग जोत जली है,
राम आरती होन लगी है |
जगमग जगमग जोत जली है,
राम आरती होन लगी है ||

भक्ति का दीपक प्रेम की बाती,
आरती संत करें दिन राती,
आनंद की सरिता उभरी है,
राम आरती होन लगी है
जगमग जगमग जोत जली है ||

कनक सिंघासन सिया समेता,
बैठहिं राम होइ चित चेता,
वाम भाग में जनक लली है,
राम आरती होन लगी है
जगमग जगमग ज्योत जली है ||

आरती हनुमत के मन भावै,
राम कथा नित शंकर गावै,
संतों की ये भीड़ लगी है,
राम आरती होन लगी है
जगमग जगमग ज्योत जली है ||

जगमग जगमग जोत जली है,
राम आरती होन लगी है |
जगमग जगमग जोत जली है,
राम आरती होन लगी है ||

राम राम सीता राम राम राम ||

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download HinduNidhi App

Download जगमग जगमग जोत जली है राम आरती होने लगी है - भजन PDF

जगमग जगमग जोत जली है राम आरती होने लगी है - भजन PDF

Leave a Comment