Hanuman Ji

झूम उठा दिल देख नजारा, उस सालासर धाम का

Jhoom Utha Dil Dekho Nazara Us Salasar Dham Ka Bhajan Hindi Lyrics

Hanuman JiBhajan (भजन संग्रह)हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| झूम उठा दिल देख नजारा, उस सालासर धाम का ||

झूम उठा दिल देख नजारा,
उस सालासर धाम का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का ॥

मंदिर आलिशान है,
मंदिर में हनुमान है,
शीश झुकाकर भक्त सभी,
कहते जय श्री राम है,
आ गए आंसू देख के ऐसा,
आ गए आंसू देख के ऐसा,
रिश्ता भक्त भगवान का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का ॥

मुख से जय श्री राम कहो,
हनुमान खुश होते है,
जय जय जय हनुमान कहो,
श्री राम खुश होते है,
हनुमान सा भक्त नहीं है,
हनुमान सा भक्त नहीं है,
कहना वेद पुराण का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का ॥

दुनिया वालो राम की,
भक्ति में सब झूमो ना,
सच्चे इस दरबार में,
चरणों को तुम चूमो ना,
आ गए आंसू देख के ऐसा,
आ गए आंसू देख के ऐसा,
रिश्ता भक्त भगवान का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का ॥

झूम उठा दिल देख नजारा,
उस सालासर धाम का,

झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का,
झंडा श्री राम का,
डंका हनुमान का ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download झूम उठा दिल देख नजारा, उस सालासर धाम का PDF

झूम उठा दिल देख नजारा, उस सालासर धाम का PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App