जिसकी लागी रे लगन भगवान में – भजन PDF हिन्दी
Download PDF of Jiski Lagi Re Lagan Bhagwan Me Bhajan Hindi
Shri Ram ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
जिसकी लागी रे लगन भगवान में – भजन हिन्दी Lyrics
जिसकी लागी रे लगन भगवान में
जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
तन का दीपक मन की बाती,
हरी भजन का तेल रे,
काहे को तू घबराता है,
ये तो प्रभु का खेल रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
काहे को तू भूल के बैठा,
भज ले श्री भगवान को,
मन में अपने प्रभु बसा ले,
पहुंच जाएगा धाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
इस दुनिया में कौन बनाए,
सबके बिगड़े काम रे,
अनहोनी को होनी कर दे,
उसका नाम है राम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
राम नाम सुख दुःख का साथी,
भज ले सुबह शाम रे,
सबकी नैया पार लगाए,
मेरे प्रभु का नाम रे,
जिसकी लागी रे लगन भगवान मे,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
जिसकी लागी रे लगन भगवान में,
उसका दिया रे जलेगा तूफान में ||
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowजिसकी लागी रे लगन भगवान में – भजन

READ
जिसकी लागी रे लगन भगवान में – भजन
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
