|| काम होगा वही जिसे चाहोगे राम ||
काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||
सागर में तेर रहे पत्थर यह सारे,
इनमे बसे है श्री रामजी हमारे,
वही डूब गये पत्थर नही जिनमे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||
लंका जलाए छोटा सा बानर,
असुरो को मार दिया पार किया सागर,
बड़ी महिमा है नाम की, तुम्हारे हे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||
भक्ति में डूबे कहे हनुमान जी
सिने से अपने लगाए है राम जी,
भक्त तुमसा नही कोई, बोले है राम,
भक्त तुमसा नही कोई वीर हनुमान,
भक्त तुमसा नही कोई बलि बलवान,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||
काम होगा वही जिसे चाहोगे राम,
अपने स्वामी को,
अपने स्वामी को सेवक क्या समझाएगा ||
- hindiराम भजन – श्री रामजी पधारे
- hindiसुबह को बोल शाम को बोल राम – भजन
- hindiआज राम मेरे घर आए
- hindiआज अयोध्या की गलियों में, घुमे जोगी मतवाला
- hindiआदि अंत मेरा है राम
- hindiघर आये राम लखन और सीता
- hindiबोल सुवा राम राम, मीठी मीठी वाणी रे
- hindiबसाले मन मंदिर में राम
- hindiबधैया बाजे आँगने में
- hindiधुला लो पाँव राघव जी, अगर जो पार जाना है
- hindiधन्य वह घर ही है मंदिर, जहाँ होती है रामायण
- hindiबनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो
- hindiदेखो राजा बने महाराज
- hindiदे दो अंगूठी मेरे प्राणों से प्यारी
- hindiडाल रही वरमाला अब तो जानकी
Found a Mistake or Error? Report it Now


