कन्हैया से नज़रे, मिला के तो देखो PDF हिन्दी
Download PDF of Kanhaiya Se Najare Mila Ke To Dekho Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
कन्हैया से नज़रे, मिला के तो देखो हिन्दी Lyrics
|| कन्हैया से नज़रे, मिला के तो देखो ||
कन्हैया से नज़रे,
मिला के तो देखो,
सांवरिये से नज़रे,
मिला के तो देखो,
दिलों जान इनपे,
लुटा के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
नैनो में इनके,
छुपा कोई जादू,
दिल पे रहेगा,
ना कोई काबू,
जरा पास इनके,
आके तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
सांवली सूरत,
कैसी ये दमके,
ज्यूँ पूनम का,
चंदा चमके,
चेहरे पे नज़रे,
टिका के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
मुरली अधर पे,
यूँ सज रही है,
तान रसीली,
यूँ बज रही है,
मुरली में मन को,
उलझा के देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
रह जाए ना,
‘नंदू’ धोखा,
इस जीवन का,
क्या है भरोसा,
बहे प्रेम नदियां,
नहा के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
कन्हैया से नज़रे,
मिला के तो देखो,
सांवरिये से नज़रे,
मिला के तो देखो,
दिलों जान इनपे,
लुटा के तो देखो,
कन्हैया से नज़रें,
मिला के तो देखो ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowकन्हैया से नज़रे, मिला के तो देखो
READ
कन्हैया से नज़रे, मिला के तो देखो
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
