Shri Radha

करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार

Kardo Kardo Beda Paar Radhe Albeli Sarkar Bhajan Hindi Lyrics

Shri Radha ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार ||

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

बार बार श्री राधे हमको,
वृन्दावन में बुलाना ।
आप भी दर्शन देना,
बिहारी जी से भी मिलवाना ।
यही है विनती बारम्बार,
राधे अलबेली सरकार ॥

राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

तेरी कृपा बिना श्री राधे,
कोई ना ब्रिज में आये ।
तेरी कृपा जो हो जाए,
तो भवसागर तर जाए।
तेरी महिमा अपरम्पार,
राधे अलबेली सरकार ॥

राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

तेरी कृपा से राधा रानी,
बनते हैं सब काम ।
छोड़ के सारी दुनियादारी,
आगए तेरे धाम ।
सुन लो मेरी करुण पुकार,
राधे अलबेली सरकार॥

राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

वृन्दावन की गली गली में,
धूम मची हैं भारी ।
श्री राधे राधे बोल बोल के,
झूम रहे नर नारी ।
तेरी होवे जय जयकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

करदो करदो बेडा पार,
राधे अलबेली सरकार ।
राधे अलबेली सरकार,
राधे अलबेली सरकार ॥

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार MP3 (FREE)

♫ करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार MP3

Download करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार PDF

करदो करदो बेडा पार राधे अलबेली सरकार PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App