मैं शिव का हूँ शिव मेरे है PDF हिन्दी
Download PDF of Main Shiv Ka Hu Shiv Mere Hai Bhajan Hindi
Shiva ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है हिन्दी Lyrics
|| मैं शिव का हूँ शिव मेरे है ||
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मेरे मन में उनके डेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से ॥
मैंने बहुत बार खायी ठोकर,
गिरते को संभाला है उसने,
औकात मेरी से ऊपर ही,
कितना कुछ दे डाला उसने,
मेरे पार लगाये बेड़े है,
हर वक़्त वो नेढ़े नेढ़े है,
मेरे दिन बाबा ने फेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से ॥
मैं जबसे शिव का भक्त हुआ,
मेरे दिल से विदा हुई नफरत,
पशु पक्षियों से भी प्रेम हुआ,
मासूम सी हो गई है फितरत,
सब चेहरे उसके चेहरे है,
उसके ही अँधेरे सवेरे है,
शिव प्रेम ही मुझको घेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से ॥
भोले ने दिया है ये जीवन,
भोले के नाम पे है जीवन,
‘रविराज’ के दिल में है शंकर,
ऐसे ही नहीं चलती धड़कन,
हर सांस पे उनके पहरे है,
सब रस्ते उनपे ठहरे है,
मेरे सब दिन रात सुनहरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से ॥
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मेरे मन में उनके डेरे है,
मैं और क्या मांगू शंकर से,
मैं शिव का हूँ शिव मेरे हैं,
मैं और क्या मांगू शंकर से ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमैं शिव का हूँ शिव मेरे है
READ
मैं शिव का हूँ शिव मेरे है
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
