मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती – नवरात्रि माता आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Man Tera Mandir Ankhen Diya Bati Bhajan Hindi
Durga Ji ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती – नवरात्रि माता आरती हिन्दी Lyrics
|| मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती – आरती ||
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥
हे महालक्ष माँ गौरी,
तुम अपनी आप है जौहरी,
तेरी कीमत तू ही जाने,
तू बुरा भला पहचाने,
यह कहती दिन और राते,
तेरी लिखी ना जाए बाते,
कोई माने या ना माने,
हम भक्त तेरे दीवाने,
तेरे पाँव सारी दुनिया पखारती ।
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥
हे गुणवंती सतवंती,
हे पतवंती रसवंती,
मेरी सुनना यह विनंती,
मेरा चोला रंग बसंती,
हे दुःख भंजन सुखदाती,
हमें सुख देना दिन राती,
जो तेरी महिमा गाये,
मुह मांगी मुरादे पाए,
हर आँख तेरी और निहारती ।
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥
हे महाकाली महाशक्ति,
हमें दे दे ऐसी भक्ति,
हे जगजननी महामाया,
है तू ही धुप और छाया,
तू अमर अजर अविनाशी,
तू अनमिट पूरणमाशी,
सब करके दूर अंधेरे,
हमें बक्शो नए सवेरे।
तू तो भक्तों की बिगड़ी संवारती ।
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती,
होंठो की हैं थालियां बोल फूल पाती,
रोम रोम जिव्हा तेरा नाम पुकारती,
आरती ओ मैया आरती,
ज्योतावालिये माँ तेरी आरती ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती – नवरात्रि माता आरती

READ
मन तेरा मंदिर आँखे दिया बाती – नवरात्रि माता आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
