
मेहन्दीपुर बालाजी आरती PDF हिन्दी
Download PDF of Mehandipur Balaji Aarti Hindi
Bala Ji ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
मेहन्दीपुर बालाजी आरती हिन्दी Lyrics
|| आरती ||
ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा |
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी |
दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो |
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई |
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये |
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो |
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो |
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी |
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे |
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे ||
ॐ जय हनुमत् वीरा…….
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमेहन्दीपुर बालाजी आरती

READ
मेहन्दीपुर बालाजी आरती
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
