Bala Ji

मेहन्दीपुर बालाजी आरती

Mehandipur Balaji Aarti Hindi Lyrics

Bala Ji ✦ Aarti (आरती संग्रह) ✦ हिन्दी
Share This

Join HinduNidhi WhatsApp Channel

Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!

Join Now

|| मेहन्दीपुर बालाजी आरती ||

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा |
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी |
दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो |
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई |
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये |
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो |
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो |
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी |
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे |
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे ||

ॐ जय हनुमत् वीरा…….

Read in More Languages:

Found a Mistake or Error? Report it Now

Download मेहन्दीपुर बालाजी आरती MP3 (FREE)

♫ मेहन्दीपुर बालाजी आरती MP3
मेहन्दीपुर बालाजी आरती PDF

Download मेहन्दीपुर बालाजी आरती PDF

मेहन्दीपुर बालाजी आरती PDF

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel Download App