मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले PDF हिन्दी
Download PDF of Mujhe Charno Se Lagale Mere Shyam Murli Wale Bhajan Hindi
Shri Krishna ✦ Bhajan (भजन संग्रह) ✦ हिन्दी
मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले हिन्दी Lyrics
|| मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले ||
मुझे चरणों से लगाले,
मेरे श्याम मुरली वाले ।
मेरी स्वास-स्वास में तेरा,
है नाम मुरली वाले ॥
भक्तों की तुमने कान्हा,
विपदा है टारी,
मेरी भी बाह थामो,
आ के बिहारी ।
बिगड़े बनाए तुमने,
हर काम मुरली वाले ॥
मुझे चरणों से लगाले,
मेरे श्याम मुरली वाले ।
पतझड़ है मेरा जीवन,
बन के बहार आजा,
सुन ले पुकार कान्हा,
बस एक बार आजा ।
बैचैन मन के तुम्हीं,
आराम मुरली वाले ॥
मुझे चरणों से लगाले,
मेरे श्याम मुरली वाले ।
तुम हो दया के सागर,
जन्मों की मैं हूँ प्यासी,
दे दो जगह मुझे भी,
चरणों में बस जरा सी ।
सुबह तुम्हीं हो, तुम्हीं ही,
मेरी श्याम मुरली वाले ॥
मुझे चरणों से लगाले,
मेरे श्याम मुरली वाले ।
मुझे चरणों से लगाले,
मेरे श्याम मुरली वाले ।
मेरी स्वास स्वास में तेरा,
है नाम मुरली वाले ॥
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowमुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले
READ
मुझे चरणों से लगाले, मेरे श्याम मुरली वाले
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
