नवनाथ स्तुति लाभ सहित PDF हिन्दी
Download PDF of Navnath Stuti Vidhi Labh Hindi
Misc ✦ Stuti (स्तुति संग्रह) ✦ हिन्दी
नवनाथ स्तुति लाभ सहित हिन्दी Lyrics
।। नवनाथ स्तुति ।।
आदि-नाथ कैलाश-निवासी,
उदय-नाथ काटै जम-फाँसी।
सत्य-नाथ सारनी सन्त भाखै,
सन्तोष-नाथ सदा सन्तन की राखै।
कन्थडी-नाथ सदा सुख-दाई,
अञ्चति अचम्भे-नाथ सहाई।
ज्ञान-पारखी सिद्ध चौरङ्गी,
मत्स्येन्द्र-नाथ दादा बहुरङ्गी।
गोरख-नाथ सकल घट-व्यापी,
काटै कलि-मल, तारै भव-पीरा।
नव-नाथों के नाम सुमिरिए,
तनिक भस्मी ले मस्तक धरिए।
रोग-शोक-दारिद नशावै,
निर्मल देह परम सुख पावै।
भूत-प्रेत-भय-भञ्जना,
नव-नाथों का नाम।
सेवक सुमरे चन्द्र-नाथ,
पूर्ण होंय सब काम।।
|| विधि व लाभ ||
- प्रतिदिन नवनाथों की पूजा करें, उपरोक्त स्तुति का 21 बार पाठ करें और फिर मस्तक पर भस्म लगाएँ।
- इससे नवनाथों की कृपा प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया लगातार 21 दिनों तक करने से सिद्धि प्राप्त होती है।
- इस साधना से सभी प्रकार के भय, पीड़ा, रोग, दोष एवं भूत-प्रेत बाधा दूर होती है। साथ ही, मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा सुख, संपत्ति और इच्छित कार्य सिद्ध होते हैं।
Join HinduNidhi WhatsApp Channel
Stay updated with the latest Hindu Text, updates, and exclusive content. Join our WhatsApp channel now!
Join Nowनवनाथ स्तुति लाभ सहित

READ
नवनाथ स्तुति लाभ सहित
on HinduNidhi Android App
DOWNLOAD ONCE, READ ANYTIME
Your PDF download will start in 15 seconds
CLOSE THIS
