।। नवनाथ स्तुति ।।
आदि-नाथ कैलाश-निवासी,
उदय-नाथ काटै जम-फाँसी।
सत्य-नाथ सारनी सन्त भाखै,
सन्तोष-नाथ सदा सन्तन की राखै।
कन्थडी-नाथ सदा सुख-दाई,
अञ्चति अचम्भे-नाथ सहाई।
ज्ञान-पारखी सिद्ध चौरङ्गी,
मत्स्येन्द्र-नाथ दादा बहुरङ्गी।
गोरख-नाथ सकल घट-व्यापी,
काटै कलि-मल, तारै भव-पीरा।
नव-नाथों के नाम सुमिरिए,
तनिक भस्मी ले मस्तक धरिए।
रोग-शोक-दारिद नशावै,
निर्मल देह परम सुख पावै।
भूत-प्रेत-भय-भञ्जना,
नव-नाथों का नाम।
सेवक सुमरे चन्द्र-नाथ,
पूर्ण होंय सब काम।।
|| विधि व लाभ ||
- प्रतिदिन नवनाथों की पूजा करें, उपरोक्त स्तुति का 21 बार पाठ करें और फिर मस्तक पर भस्म लगाएँ।
- इससे नवनाथों की कृपा प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया लगातार 21 दिनों तक करने से सिद्धि प्राप्त होती है।
- इस साधना से सभी प्रकार के भय, पीड़ा, रोग, दोष एवं भूत-प्रेत बाधा दूर होती है। साथ ही, मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं तथा सुख, संपत्ति और इच्छित कार्य सिद्ध होते हैं।
Found a Mistake or Error? Report it Now
